फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हांसी।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा इन दिनों विशेष अभियान चला कर किए जा रहे वाहनों के चालान मात्र रिकवरी तक सीमित रह गए है। दरअसल पुलिस द्वारा अभियान के तहत शहर के जीटी रोड पर वाहनों के चालान किए जा रहे है। जबकि हांसी बाईपास के समीप कई सड़क हादसे हो चुके है। जहां यातायात नियमों की पालना न होने के चलते कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

वीरवार को भी हांसी बाईपास के समीप लालपुरा रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके अलावा दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। तीनों घायलों को पहले हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर किया गया है। मृतक 20 वर्षीय सैनीपुरा निवासी हरीश तूड़ी ले जाने का कार्य किया करता था। उसका एक छोटा भाई और 4 बहनें है। मेहनत-मजदूरी करके वह अपने परिवार का गुजर-बसर चलाता था। नागरिक अस्पताल में मृतक के चाचा पूर्ण सिंह ने बताया कि उनका भतीजा हरीश अपनी बहन सुमन के साथ बाइक पर सवार होकर लालपुरा गांव में आधार कार्ड निकलवाने जा रहा था। उसकी बहन सुमन जोकि कलौनर में विवाहिता है, वह सैनीपुरा गांव में अपने मायके आई हुई थी। वीरवार दोपहर को दोनों भाई-बहन बाइक पर सवार होकर लालपुरा गांव जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में ही सामने से आ रही एक तेज गति की बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। बाइक की गति इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना में हरीश की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी बहन सुमन कई फुट दूर जा गिरी। उधर तेज गति से बाइक पर सवार होकर आ रहे सोनू और अनु भी गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर से बचने के लिए जब बाइक चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाई गई तो कई फुट तक बाइक का टायर घिसता चला गया और बाइक असंतुलित होकर टकरा गई। घायलों को गंभीर हालत में हांसी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। मामले की सूचना मिलने पर सिटी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसके परिजनों का सौंप दिया है। हरीश का दाह संस्कार शाम को गांव के श्मशान घाट में किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें