फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट से साढ़े चार गुना आए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीट से साढ़े चार गुना आए आवेदन
विज्ञापन

भिवानी
शहर के चारों कॉलेज में तीन संकायों में एडमिशन पाना स्टूडेंट्स के लिए इस बार आसान नहीं होगा। सबसे ज्यादा प्रतिस्पर्धा नान मेडिकल और मेडिकल संकाय में एडमिशन के लिए है। नान मेडिकल में सीटों की तुलना में साढ़े चार गुणा से अधिक आवेदन आए हैं। मेडिकल में भी चार गुणा से ज्यादा आवेदन जमा हुए हैं। आर्ट्स में चारों कॉलेजो में 10 हजार 345 आवेदन आए हैं। जबकि, सीटों की संख्या 2720 है।
शुक्रवार को यूजी (अंडर ग्रेजुएट) प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए आवेदन करने का आखिरी दिन शहर के राजीव गांधी गवर्नमेंट वूमन कॉलेज, गवर्नमेंट कॉलेज, वैश्य कॉलेज और आदर्श महिला कॉलेज में स्टूडेंट्स की चहल-पहल रही। अब बच्चों की निगाह पांच तारीख पर टिकी है, इस दिन पहली कट ऑफ लिस्ट जारी होगी। चारों कॉलेजों के आवेदन के ट्रेंड पर नजर डालें तो स्टूडेंट्स की पहली पसंद नान मेडिकल व मेडिकल स्ट्रीम है। नान मेडिकल के लिए सीटों की तुलना में साढ़े चार गुणा से ज्यादा फार्म प्राप्त हुए हैं। मेडिकल में चार गुणा से ज्यादा, आर्ट्स स्ट्रीम में आवेदन और सीट की तुलना करें तो करीब पौने चार गुणा फार्म जमा हुए हैं। बीकॉम स्ट्रीम सीटों की बनिस्पत करीब साढ़े तीन गुणा ज्यादा फार्म जमा हुए। आदर्श महिला कॉलेज की प्राचार्या अरुणा सचदेवा ने बताया कि पहली कट ऑफ लिस्ट पांच जुलाई को जारी होगी। इस बार सभी स्टूडेंट्स को ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्ट्रीम कुल सीट कुल आवेदन
आट्र्स 2720 10,345
नान मेडिकल 760 3,562
मेडिकल 280 1,201
बीकॉम 640 2,200
नोट : गर्वमेंट, राजीव गांधी गवर्नमेंट, वैश्य व महिला कॉलेज की केवल एडिड सीट का ब्योरा है।
--
गवर्नमेंट कॉलेज:
स्ट्रीम सीट आवेदन
आट्र्स 720 4028
नान मेडिकल 320 1381
मेडिकल 160 518
बीकॉम 320 819
नोट : उक्त आंकड़ों के अलावा इवनिंग शिफ्ट में आर्ट्स में 160 सीटों की तुलना में 422 आवेदन आए।
--
राजीव गांधी गवर्नमेंट वूमन कॉलेज
स्ट्रीम सीट आवेदन
आर्ट्स 640 1782
नान मेडिकल 120 600
मेडिकल -- --
बीकॉम 180 538
--
वैश्य कॉलेज
स्ट्रीम सीट आवेदन
आर्ट्स 640 2908
नान मेडिकल 280 1017
मेडिकल 80 312
बीकॉम 100 460
--
आदर्श महिला कॉलेज
स्ट्रीम सीट आवेदन
आट्स 560 1205
नान मेडिकल 40 564
मेडिकल 40 371
बीकॉम 40 383
--
बीसीए-बीबीए में घटा रुझान
इस मर्तबा बीबीए व बीसीए कोर्सेज के प्रति स्टूडेंट्स का रुझान घटा है। राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज में बीसीए-1 की 120 सीट हैं, लेकिन अंतिम तारीख बीत जाने के बाद भी केवल 89 बच्चों ने आवेदन किया। वैश्य कॉलेज में बीसीए-1 सेल्फ फाइनेंस की 180 सीटों की तुलना में केवल 110 ने एडमिशन के लिए फार्म भरे। बीबीए सेल्फ फाइनेंस में 180 सीट हैं, लेकिन मात्र 64 ने आवेदन किया। वैश्य कॉलेज में पीजीडीसीए-1 सेल्फ फाइनेंस कोर्स की 30 सीट हैं, पर आवेदन के लिए केवल दो आए। यानी, 30 में से 28 सीट खाली। इस कोर्स में राजीव गांधी वूमैन कॉलेज मेें 20 सीट हैं, 19 आवेदन आए। आदर्श कॉलेज में बीसीए-1 सेल्फ फाइनेंस की 80 सीटों के लिए 80 लड़कियों ने आवेदन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें