फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटों के आगे सीएम ने कर दिया समर्पण : रोशन लाल

विज्ञापन
विज्ञापन
जाटों के आगे सीएम ने कर दिया समर्पण : रोशन लाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। प्रदेश की राजनीतिक राजधानी रोहतक में पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य अपनी नवगठित हरियाणा सर्वजन पार्टी का प्रदेश कार्यालय खोलेंगे। इसके लिए सोमवार को आर्य बिल्डिंग देखने के लिए रोहतक पहुंचे। बकौल आर्य 15 दिन में बिल्डिंग फाइनल करके कार्यालय शुरू हो जाएगा। कैनाल रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए आर्य ने कहा कि जाटों के सामने सीएम मनोहर लाल खट्टर ने समर्पण कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जाट आरक्षण आंदोलन में हुए नुकसान पर श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। सुरक्षा बलों से लड़ने वाले और कानून को तोड़ने वाले लोगों को सरकारी नौकरियां दी गईं हैं, इस फैसले को वापस लेना चाहिए। पूर्व विधायक ने कहा कि आरक्षण आंदोलनकारियों पर दर्ज केस वापस लेकर सरकार ने भविष्य में उन्हें आंदोलन करने के लिए प्रोत्साहन देने का कार्य किया है। उन्होंने सीएम के विदेश दौरे पर भी सवाल उठाए। इस मौके पर अनूप सिंह गुर्जर, मुकेश चौहान, धर्म सिंह सैनी, सोनू सरोहा, रामनिवास प्रजापति, प्रेमचंद और चंद्रशेखर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें