फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेरी में कलश यात्रा में 1200 महिलाओं ने हिस्सा लिया

Mon, 15 Sep 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
14jjrp10- बेरी में कलश यात्रा निकालते हुए लो। संवाद
विज्ञापन
बेरी। मंदिरों की नगरी में रविवार को कलश यात्रा के साथ कस्बे की पुरानी गौशाला में भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। कलश यात्रा में 1200 महिलाओं ने हिस्सा लिया। भव्य कलश यात्रा कथा वाचक अजय सती व माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के पुजारी कुलदीप वशिष्ठ के सानिध्य में शुरू की गई। गोशाला के उप प्रधान राजीव मित्तल ने बताया कि गोशाला की ओर से द्वितीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवाया गया है। भागवत कथा से पहले कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा माता भीमेश्वरी देवी बाहर वाले मंदिर से शुरू होकर बालाजी मंदिर, माता के अंदर वाला भवन, बजारी मोहल्ला, मेन बाजार से शिव चौक से होते हुए गोशाला पहुंची।
विज्ञापन

कलश यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। भागवत कथा में जयराम आश्रम से कथा वाचक अजय सती ने कथा सुनाई। कलश यात्रा में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह अपने परिवार के साथ पहुंची और कलश यात्रा की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर डाॅ. जगदीश प्रसाद मित्तल, प्रवीण जांगड़ा, रमेश बंसल, प्रवीण कंसल, दिनेश शर्मा, संजय मित्तल, डाॅ. हरीश मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें