फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डिपो परिसर में खड़ी रोडवेज बस से 120 लीटर डीजल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। राज्य परिवहन डिपो रोहतक बस स्टैंड पर खड़ी सोनीपत डिपो की रोडवेज बस से 120 लीटर डीजल चोरी हो गया। चालक ने बस रात्रि ठहराव के लिए डिपो पर खड़ी की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भालौठ निवासी चालक राजेश ने बताया कि वह रोडवेज बस सोनीपत से रोहतक लाया था। परिचालक रमेश कुमार साथ था। रात यहां ठहराव के लिए बस डिपो परिसर में खड़ी कर दी और वहीं सो गए। सुबह उठ कर वर्कशॉप में नहाने चले गए। वापस आने पर बस की तेल की टंकी में पाइप लगा मिला। पास में ही प्लास्टिक की तीन कैन रखी मिली। कर्मचारियों ने बस के पास से एक व्यक्ति के भागने की बात भी कही है। इसे तलाशने का प्रयास किया गया, मगर कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद चालक-परिचालक बस लेकर सोनीपत चले गए। यहां बस में डीजल डलवाने पर 120 लीटर तेल कम होने की बात सामने आई। इसके बाद डीजल चोरी का पता लगा। बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें