फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली में ब्लास्ट करने वाले हरियाणा में छुपे!

Fri, 29 Nov 2013 10:44 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के गया और पटना में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रैली में ब्लास्ट करने के आरोपी आतंकी हरियाणा में छुपे हो सकते हैं।
विज्ञापन



आतंकियों को तलाश कर रही एनआईए ने हरियाणा पुलिस से संपर्क कर 12 आतंकियों के बारे में हरियाणा के सभी पुलिस कप्तानों को फोटो और विवरण भेजा है। इन आतंकवादियों पर पांच से दस लाख रुपये तक का इनाम घोषित किया गया है। एनआईए के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आतंकियों के बारे में जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी। इधर हरियाणा पुलिस ने भी आईएनए से मिली सूचनाओं के आधार पर राज्य से सभी जिलों में एसपी को विशेष दिशानिर्देश जारी किए हैं।

27 अक्तूबर, 2013 को पटना में नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान एक के बाद एक कई धमाके हुए थे। इस घटना की जांच गृह मंत्रालय ने एनआईए को सौंपी, जिसने पूरे मामले में इंडियन मुजाहिदीन के 12 आतंकवादियों को वांछित घोषित किया है। एनआईए के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने हरियाणा के सभी पुलिस कप्तानों को ई-मेल भेजकर वांछित आतंकियों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन


ये हैं इनामी आतंकवादी
एनआईए की तरफ से मोहम्मद इकबाल, डॉ. शहनवाज आलम, अरीज खान उर्फ जुनेद, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद खालिद और मिर्जा साहब बेग पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही मोहम्मद तहशीन अख्तर, मोहम्मद रियाज उर्फ भटकल, मोइसीन इस्माइल चौधरी, अमीर अजा खान व पाकिस्तान निवासी जैवेद उर्फ अहमद भी वांछित हैं।
विज्ञापन


हरियाणा के शहरों में लगेंगे आतंकियों के पोस्टर
एनआईए के पुलिस अधीक्षक विकास वैभव ने बताया कि एनआईए ने आतंकियों के बारे में सूचना देने के लिए दो विशेष नंबर 09634447345 और 011-23438236 जारी किए गए हैं। रोहतक जिला पुलिस प्रवक्ता वेद नैन ने बताया कि इस बारे में एनआईए से सूचना मिली है। वांछित आतंकवादियों के फोटो भी मिले हैं। इस बारे में सभी थाना प्रभारियों को भी अवगत करा दिया गया है। साथ ही थानों के बाहर व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इन आतंकवादियों के फोटो लगाए जाएंगे।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें