12 new corona infected found in district including resident doctor
रोहतक। जिले में रेजिडेंट डॉक्टर सहित 12 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसमें बिजनेसमैन, शिक्षक, गृहिणी, कर्मचारी भी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी तक 12044 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, 11746 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल 152 कोरोना के एक्टिव मरीजों में से 20 अस्पताल में भर्ती हैं और 132 होम आइसोलेशन में हैं। विभाग के अनुसार अभी तक 146 कोरोना संक्रमित उपचार के दौरान दम तोड़ चुके हैं। गौरतलब है कि जिले में 5.02 प्रतिशत कोरोना संक्रमण है और रिकवरी करने वालों का प्रतिशत 97.52 है।