फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम स्कूल से 12 सीपीयू और एलईडी चोरी

Tue, 10 Feb 2026 02:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम (रोहतक)। चोरों ने भिवानी रोड स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 12 सीपीयू व एक एलईडी चुरा लिए। इससे पहले जिले के अन्य स्कूलों में भी इसी तरह की चोरी को अंजाम दिया जा चुका है।
विज्ञापन

स्कूल की कंप्यूटर शिक्षिका रेनू ने महम शहर पुलिस चौकी में लिखाई एफआईआर कहा है कि 30 जनवरी को स्कूल में चोरी हो गई। पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने लैब से फिंगर प्रिंट उठाने के लिए लैब बंद करा दी थी। इसे तीन फरवरी को पुलिस ने खुलवाया तो पता चला कि स्कूल की दीवार फांदकर कंप्यूटर लैब से 12 सीपीयू व एक एलईडी भी चोरी कर लिया गया है।
चोरी हुए सामान की कीमत लगभग एक लाख से ऊपर है। शिकायतकर्ता का कहना है कि चोरी से पहले लैब में लगे सीसीटीवी कैमरों की लीड काटी गई। पहचान से बचने के लिए यह कदम उठाया गया। इससे पहले बनियानी स्थित सरकारी स्कूल से भी इसी तर्ज पर चोरी हो चुकी है। थाना प्रभारी सुभाष का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें