रोहतक। शहरी निकाय विभाग ने शहर की 12 कॉलोनियों को वैध कर दिया है। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जबकि नौ कॉलोनी एक साल पहले वैध हुई थी। अब मुख्यालय के पास 59 कॉलोनियां विचाराधीन हैं।
अक्तूबर 2023 में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने 80 कॉलोनियों की सूची तीन चरण में सर्वे के बाद वैध करने के लिए भेजी थी। एक साल पहले मुख्यालय ने नौ कॉलोनियों को वैध कर दिया था। अब अधिसूचना जारी करके 12 कॉलोनियों को वैध करने की मंजूरी दी है।
....
ये कॉलोनियां की गईं वैध क्षेत्रफल एकड़ में
: संजय कॉलोनी एक्सटेंशन 1 0.76
: आजादगढ़ एक्सटेंशन -2 0.4
: सूर्य नगर पार्ट-4 0.36
: राम गोपाल कॉलोनी-एक्सटेंशन 2 1.5
: एकता कॉलोनी एक्सटेंशन -2 0.3
: बाबा बालकनाथ कॉलोनी-1 0.92
: पिंजरा पोल नगर 2.31
: विशाल नगर एक्सटेंशन 3 16.76
: सूर्या नगर लाढ़ोत रोड पार्ट - 2 1.84
: अग्रसेन कॉलोनी एक्सटेंशन-1 1.23
: राजेंद्रा कॉलोनी एक्सटेंशन-1 3
: कुंज विहार एक्सटेंशन-1 14.2
वर्जन
कार्यकाल पूरा होने से पहले अक्तूबर 2023 में 80 कॉलोनियों की सूची मुख्यालय भेजी थी, जिसमें से नौ पहले और 12 कॉलोनियां अब वैध हुई हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी हो गई है। बाकी बची 59 कॉलोनियों को भी सरकार जल्द वैध करे, ताकि लोगों की परेशानियां खत्म हो सकें।
- मनमोहन गोयल, पूर्व मेयर नगर निगम
....
शहर की 12 कॉलोनियों को वैध होने की सूचना मिली है। आधिकारिक तौर पर अधिसूचना की कॉपी आने पर ही क्षेत्रफल व खसरा नंबर बता पाएंगे।
- तिलकराज, एटीपी नगर निगम।