फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रेप-4 के नियम तोड़ने पर काटे 12 चालान, डेढ़ लाख से ज्यादा जुर्माना

विज्ञापन
26सीटीके11..मनसरोवर पार्क के बाहर मंगलवार रेहड़ी संचालकों के चालन करते निगम के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। नगर निगम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को प्रदूषण रोकने के लिए लागू ग्रेप-4 के नियम तोड़ने पर डेढ़ लाख से ज्यादा के चालान काटे हैं। प्रतिबंध के बावजूद भवन निर्माण करने, खुले में भवन निर्माण साग्रमी डालने व ग्रीन मैट न ढ़कने पर 12 लोगों से 1 लाख 58 हजार 800 रुपये की राशि वसूली की गई। निगम आयुक्त धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि बुधवार को भी कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

निगम आयुक्त ने बताया कि प्रदूषण की रोकथाम करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने मंगलवार को रुपया चौक, जनता कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, जींद रोड, हिसार रोड व करतारपुरा में कार्रवाई की। साथ ही प्रदूषण रोकने के लिए एंटी स्मॉग गन व पानी के टैंकरों से सड़कों व पौधों पर पानी का छिड़काव किया गया। खुले में कूड़ा डालने पर 300 रुपये व प्लास्टिक का प्रयोग करने पर 1500 रुपये का चालान भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें