फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पर नहाने गया 11वीं कक्षा का छात्र डूबा

Tue, 17 Jun 2014 02:36 AM IST
रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बोहर गांव से होकर बह रही जेएलएन नहर में नहाने गया एक छात्र सोमवार को देर शाम नहर में डूब गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और पुलिस को भी सूचित किया। छात्र के नहर में डूबने की सूचना मिलते ही उसके चाचा की हालत बिगड़ गई तो परिजनों ने उसे पीजीआई में दाखिल कराया।
विज्ञापन


डूबने वाला छात्र विख्यात गायक प्रेम देहाती के परिवार में भतीजा लगता है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बोहर गांव निवासी बंसी लाल ने बताया कि उसके बड़े भाई समुंद्र का बेटा मोहित 11वीं कक्षा में गांव के विद्या भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता है।

सोमवार की शाम को वह घर से नहर में नहाने के लिए गया था। देर शाम तक भी जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी मां नीना देवी को चिंता सताने लगी। इस पर वह उसे गांव में ही तलाश करती रही, लेकिन बाद में पता चला कि वह नहर पर गया हुआ है।
विज्ञापन


इस पर वह नहर के पास उसे तलाशती हुई पहुंची तो वहां किनारे पर उसे उसके कपड़े और जूते पड़े मिले। इस पर उन्होंने वहां अन्य बच्चों से पूछा तो पता चला कि वह नहर में ही नहाने के लिए कूदा था। बस इतना सुनते ही उसके पैरों तले जमीन निकल गई और देखते ही देखते गांव के काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

गांव के कुछ युवकों ने उसे नहर में तलाशने का प्रयास भी किया, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन को भी सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां का मुआयना किया।

विख्यात लोकगायक प्रेम देहाती ने बताया कि मोहित उनके परिवार में भतीजा ही लगता है। उन्होंने कहा कि मोहित चार छोटी बहनों का इकलौता भाई है। उसका पिता मजदूरी करता है। इस हादसे की सूचना जैसे ही उसके सबसे छोटे चाचा पवन को लगी तो सदमे के कारण उसकी हालत बिगड़ गई।

उसे हालत बिगड़ने पर पीजीआई इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने देर रात उपचार के पश्चात उसकी छुट्टी कर दी। वहीं, परिजनों ने बताया कि मोहित को तैरना नहीं आता था, पता नहीं वह कैसे नहर में कूद गया। उन्होंने जिला प्रशासन से उसकी तलाश करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें