फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 11वीं के छात्र पर सुए से हमला, वारदात सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। निजी स्कूल से पेपर देकर घर वापस जा रहे 11वीं कक्षा के छात्र पर दो युवकों ने डंडे व सुए से हमला कर दिया। यहां वारदात स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीने में सुआ लगने से छात्र घायल हो गया। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

कुआं मोहल्ला निवासी शुभम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह गोकर्ण रोड स्थित निजी स्कूल में 11वी कक्षा का छात्र है। 19 फरवरी को करीब 12 बजे स्कूल से पेपर देकर घर जा रहा था। इसी समय गौरव और एक अज्ञात युवक ने रास्ता रोक कर उसके साथ गाली गलाैज की। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने डंडे और सुए से उस पर हमला कर दिया। सीने में सुआं लगने वे घायल हो गया। उसे गंभीर हालात में आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। यह वारदात स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फुटेज से हमलावरों की पहचान आसान होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें