फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नए कलेक्टर रेट से पहले दिन हुईं 118 रजिस्ट्री

Tue, 05 Aug 2025 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में नए कलेक्टर रेट से सोमवार को रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हुई। इसको लेकर आम जनता, प्रॉपर्टी डीलरों में खासा उत्साह देखा गया। पहले ही दिन कुल 236 टोकन जारी किए गए, जिनमें से 118 रजिस्ट्री हुई।
सुबह के समय कुछ दिक्कतें आईं जरूर आई, लेकिन दोपहर बाद प्रशासन ने समय का संतुलन बनाए रखते हुए कार्य को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया। अब जिले में पूरी तरह से नए रेट पर रजिस्ट्री प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है।
विज्ञापन

नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद जमीन और संपत्ति की सरकारी दरों में विभिन्न क्षेत्रों में 10% से 50% तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इससे जहां सरकारी खजाने को रजिस्ट्री फीस के रूप में अधिक आय होगी, वहीं प्रॉपर्टी खरीदने वालों को थोड़ी अधिक कीमत चुकानी होगी।
रेवाड़ी शहरी क्षेत्र, धारूहेड़ा, बावल व कस्बों में अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार दरें निर्धारित की गई हैं। वहीं, नए कलेक्टर रेट लागू होने के बाद पहले दिन थोड़ी बाधाओं के बावजूद रजिस्ट्री प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है।
विज्ञापन

प्रशासन और जनता, दोनों ही धीरे-धीरे इस नई व्यवस्था के अनुरूप ढलते नजर आ रहे हैं। रेवाड़ी तहसीलदार रमन कुंडू ने बताया कि 4 अगस्त से नए कलेक्टर रेट के अनुसार रजिस्ट्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें