रोहतक। जिला उपायुक्त कार्यालय में वीरवार को लगे समाधान शिविर में 117 शिकायतें आईं। डीसी ने अधिकारियों को हिदायत दी कि वे जल्द शिकायतों का निपटारा करें। डीसी अजय कुमार के अलावा शिविर में पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, एसडीएम आशीष कुमार, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त अंकिता वर्मा व नगराधीश अंकित कुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर गोदारा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक वरिंद्र सिंह भी मौजूद रहे।