फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काठमंडी व मार्बल मार्केट के व्यापारी हुडा की संपदा अधिकारी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहतक। एक तरफ जहां शहर के ऑटो मार्केट व्यापारियों ने संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है, दूसरी तरफ मंत्री व हुडा के अधिकारियों से बातचीत के बाद काठमंडी व मार्बल मार्केट के व्यापारियों ने सोमवार व मंगलवार का धरना स्थगित कर दिया है। अब बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर रेट कम करने का प्रयास करेंगे।
नेता राजेश लुंबा और व्यापारियों से बातचीत में तय हुआ कि चंद व्यापारी मंत्री से सुबह रेट कम कराने को लेकर बातचीत करेंगे। मंत्री को दादरी जाना था। तुरंत उन्हाेंने व्यापारियों से बातचीत कर हुडा के अधिकारियों को मीटिंग करने का सुझाव दिया। करीब तीन बजे कैनाल रेस्ट हाउस में हुडा की संपदा अधिकारी गायत्री अहलावत और काठमंडी व मार्बल मार्केट के व्यापारियों के बीच मीटिंग हुई। मीटिंग में काठमंडी के प्रधान उमेद सिंह, कोषाध्यक्ष पिंकी यादव, दीपक और मार्बल मार्केट से प्रधान राजू भुटानी और नवीन खरबंदा पहुंचे। व्यापारियों ने संपदा अधिकारी को बताया कि 2005 में झज्जर रोड पर ओवरब्रिज बनना शुरू हुआ था। उस समय की सरकार ने कहा था कि उन्हें अच्छी तरह मार्केट दी जाएगी। 13 साल बाद भी मार्केट नहीं मिली है। अब हुडा विभाग 29 हजार रुपये प्रति गज जमीन का भाव तय कर रहा है। इतनी महंगी जमीन वे नहीं ले सकती। उनके हिसाब से जमीन 9 हजार रुपये प्रति वर्ग गज होनी चाहिए। संपदा अधिकारी गायत्री अहलावत ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि वे थोड़ा समय दें। पूरे रिकार्ड की जांच करेंगे। बुधवार को दोबारा मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुडा संपदा अधिकारी से बैठक सार्थक रही। इस कारण उन्होंने सोमवार से धरना स्थगित कर दिया है। बुधवार तक वे रेट कम होने का इंतजार करेंगे।
राजू भुटानी, प्रधान मार्बल व्यापारी

मंत्री से बातचीत के बाद हुडा के अधिकारियों से बातचीत हुई। अधिकारी को बताया गया कि उनके हिसाब से मार्केट में रेट 9 हजार रुपये प्रति वर्ग गज होना चाहिए। अधिकारी ने सकारात्मक परिणाम का भरोसा दिया है। जिससे मंगलवार का धरना स्थगित कर दिया है।
उमेद सिंह, प्रधान काठमंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें