फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत् ा के तीन घंटे बाद अंतिम संस्कार के समय हुई हलचल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतिम संस्कार के दौरान चिता पर लेटी महिला के शरीर में हुई हलचल, शव को अस्पताल ले गए तो डाक्टरों ने मृत बताया
विज्ञापन

-सुनारिया खुर्द गांव में शरीर में दौरे पड़ने से महिला की हो गई थी मौत
-15 दिन पहले बच्ची को दिया था जन्म, क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। सुनारिया कला गांव में महिला की दौरा पड़ने से मौत के करीब तीन घंटे बाद जब परिजन शव का अंतिम संस्कार करने लगे तो अचानक महिला के शरीर में हलचल होने लगी। इसको देखते हुए आनन-फानन में ग्रामीण महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर महिला को फिर से मृत घोषित कर दिया गया।
सुनारिया कला गांव की महिला ने 15 दिन पूर्व ही एक बच्ची को जन्म दिया था। जच्चा और बच्चा को छुट्टी दे दी गई थी। बताया गया कि महिला को अक्सर दौरे पड़ते थे। वीरवार सुबह फिर से हालत बिगड़ने पर उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि दोपहर को मौत के करीब तीन घंटे बाद जब परिजन और ग्रामीण महिला के शव का अंतिम संस्कार करने लगे तो अचानक ग्रामीणों को महसूस हुआ कि शरीर में हलचल पैदा हो गई है। महिला के जिंदा होने की संभावना को लेकर परिजन फिर से उसे अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत ही बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महिला की वीरवार को बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के समय महिला के शरीर में हलचल की संभावना को लेकर परिजन उसे अस्पताल लेकर गए थे, जहां पर उसे फिर से मृृत घोषित कर दिया गया।
-साहब सिंह, पार्षद पति, वार्ड नंबर-20
---
मेडिकल साइंस में ऐसा संभव नहीं है। महिला की मौत के बाद शरीर में हलचल पैदा होने का मामला भी संज्ञान में नहीं आया है।
-डॉ. संदीप कुमार, डीएमएस, पीजीआईएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें