सुपर-100 के प्रथम चरण के टॉप-5 में रोहतक की योगिता और अनुज
आवासीय शिक्षा प्रशिक्षण के लिए रोहतक से 19 विद्यार्थियों का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेश में सुपर-100 कार्यक्रम शुरू किया गया है, इस कार्यक्रम के तहत शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थियों को दो वर्षीय आवासीय प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया।
डीसी डॉ. यश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के प्रथम चरण की परीक्षा में रोहतक से 61 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनमें से 19 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रदेश भर में यह परीक्षा 620 विद्यार्थियों ने पास की है। टॉप-5 में रोहतक की योगिता व अनुज कुमार ने स्थान बनाया। सभी 19 विद्यार्थियों को द्वितीय चरण की परीक्षा से पूर्व रेवाड़ी में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस चरण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 100 विद्यार्थियों को दो वर्षीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चुना जाएगा।