चरखी दादरी नहर से मिला शव
चरखी दादरी।
रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति का शव इंद्रा कैनाल में मिला है। सदर थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है। मृतक की जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी नरेश के रूप में हुई है। पुलिस ने रोहतक पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी है।
जानकारी के अनुसार गांव रावलधी के ग्रामीणों ने सोमवार को सदर थाना पुलिस को इंद्रा कैनाल में शव होने की सूचना दी। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। शव करीब पांच से सात दिन पुराना होने के चलते खराब हालत में मिला। जब पुलिस कर्मियों ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो जेब से आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। इन आईडी पर नरेश (44) पुत्र रामधारी व पता रोहतक की जनता कॉलोनी लिखा हुआ था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर दादरी के सिविल अस्पताल में रखवाया और मामले की जानकारी रोहतक पुलिस को भी दी।