फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी समाज का आठ अप्रैल का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
एन्हांसमेंट के खिलाफ लड़ाई में छूटे 10 जिलों को भी साथ लाएगी आरडब्ल्यूए
विज्ञापन

- प्रदेश के सभी 22 जिलों के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर कार्यकारिणी से जोड़ा जाएगा
- कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए बाकी जिलों के प्रतिनिधियों को फेडरेशन में किया जाएगा शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एन्हांसमेंट के मुद्दे पर आरडब्ल्यूए ने सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का मूड बना लिया है। इसके अब प्रदेश के उन जिलों की आरडब्ल्यूए को एकजुट करने का निर्णय लिया गया है, जो अभी तक प्रदेश के आरडब्ल्यूए संगठन में शामिल नहीं। इसका मकसद है कि एन्हांसमेंट के खिलाफ उठाई जा रही आवाज पूरे प्रदेश से सरकार के कानों तक पहुंचे। इसके लिए ऑल हरियाणा आरडब्ल्यूए फेडरेशन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के विस्तार की रणनीति तैयार कर ली गई है।
हरियाणा स्तर पर बनाई गई फेडरेशन में अभी तक महज 12 जिले ही शामिल है, बाकी के 10 जिलों की भागेदारी फेडरेशन में नहीं है। एन्हांसमेंट की लड़ाई को तेज करने के लिए सभी जिलों के साथ की जरूरत है, क्योंकि सभी जिलों के सेक्टरों तक एन्हांसमेंट का नोटिस पहुंचा है। सभी जिलों की आरडब्ल्यूए अलग-अलग एन्हांसमेंट की लड़ाई लड़ रहे हैं, ऐसे में कोशिश की जा रही है कि सभी जिलों को फेडरेशन के अंतर्गत लाकर मिलकर एन्हांसमेंट की लड़ाई लड़ी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहतक के सेक्टर-1 आरडब्ल्यूए के प्रधान कदम सिंह अहलावत ने बताया कि बहादुरगढ़, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नारनौल, जगादरी, कुरुक्षेत्र आदि समेत सभी 10 जिलों की आरडब्ल्यूए से संपर्क किया जा रहा है। उनसे कहा जा रहा है कि अपने प्रतिनिधियों ने नाम प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी के लिए दें। हर आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि का नाम आने के बाद कार्यकारिणी के वर्तमान सदस्यों की संख्या 31 से बढ़ाकर 51 या उसे अधिक की जाएगी। इस वक्त फेडरेशन के संयोजक यशवीर मलिक है, सभी जिलों से नाम आ जाने के लिए फेडरेशन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें