बाबा चांदूदास धाम पर माथा टेकने गए सैनिक पर हमला
बौंदकलां।
बाबा चांदूदास धाम पर वीरवार को माथा टेकने गए बौंदकलां निवासी एक सैनिक पर चार युवकों ने डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने सैनिक के बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमले में सैनिक ने 30 हजार की नकदी व सोने की चैन भी गिरने की बात भी शिकायत में लिखी गई है।
सैनिक जितेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वीरवार को वह अपनी पत्नी पिंकी व बच्चों के साथ अपनी कार से बाबा चांदूदास धाम पर गया था। इस दौरान उसने अपनी कार सरकारी स्कूल के समीप खड़ी कर दी। इस दौरान भूपेंद्र, अनुज व दो अन्य युवकों ने डंडों से हमला करके घायल कर दिया। इसी झगड़े में उसके 30 हजार रुपये व एक सोने की चैन भी गिर गई। पुलिस ने सैनिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।