फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल व चार कारतूस समेत एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्टल व चार कारतूस समेत एक काबू
विज्ञापन

तोशाम।
एंटी ह्वीकल थेफ्ट टीम ने मुखबरी पर नाकेबंदी कर पिस्टल सहित एक व्यक्ति को काबू किया। आरोपी के दो साथी अक्तूबर माह में तीन पिस्टल के साथ काबू किए गए थे। टीम ने खुलासा किया है कि आरोपी एक अन्य वांछित का मर्डर करने की फिराक में था।
विज्ञापन

एंटी ह्वीकल थेफ्ट टीम इंचार्ज कृष्ण मलिक ने बताया कि 31 अक्तूबर को रोहित व संदीप को काबू किया गया था। दोनों से तीन पिस्टल भी बरामद की गई थी। उस दौरान पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया था कि उक्त पिस्टल बागनवाला निवासी सत्यवान ने दी थी। तभी से पुलिस सत्यवान के पीछे लगी हुई थी। अब पुलिस को मुखबरी मिली कि सत्यवान तोशाम में ही घूम रहा है। सोमवार सायं सत्यवान को सिविल अस्पताल के सामने से काबू कर लिया गया। सत्यवान से 332 बोर की पिस्टल व चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। एंटी ह्वीकल थेफ्ट टीम इंचार्ज कृष्ण मलिक ने खुलासा किया कि अक्तूबर में काबू दो आरोपी व उक्त आरोपी रंजिशन तोशाम निवासी धमली का मर्डर करने की फिराक में थे। मलिक ने बताया कि धमली भी हाल ही में कोथ गांव में चली गोली में आरोपी है जो इस समय फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें