फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वार्ड 18 निवासी महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में वार्ड 18 निवासी महिला की मौत
विज्ञापन

चरखी दादरी।
शहर के वार्ड-18 निवासी एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वीरवार सुबह उसका शव बेड पर मिला है। मृतका के मायके पक्ष व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच सिविल अस्पताल में कहासुनी भी हुई। मायके पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम पीजीआई में चिकित्सकों के बोर्ड से कराने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को पीजीआई भेज दिया। शुक्रवार सुबह मृतका के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस पोस्टमार्टम कराएगी।
पुलिस के अनुसार वार्ड 18 निवासी महिला प्रवेश वीरवार सुबह अपने घर पर ही मृत मिली। मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी जानकारी मायके पक्ष को दी। मामले की सूचना पाकर सिटी थाना पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई। दोनों पक्षों में समझौते के भी प्रयास हुए लेकिन अंत में मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम पीजीआई बोर्ड से कराने की मांग पुलिस के सामने की। मृतका के परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। आज सुबह पुलिस मृतका के परिजनों के बयान दर्ज करेगी और इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराएगी। मृतका के पिता नीमड़ बड़ेसरा निवासी हुक्म सिंह ने पुलिस को बताया उसने अपनी दोनों बेटियों की शादी एकसाथ की थी। उन्होंने बताया कि प्रवेश की शादी राजेश से की गई थी। वहीं, मृतका के ससुराल पक्ष ने इसे इत्तफाकिया मौत बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
फिलहाल मृतका के मायके पक्ष के लोगों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम पीजीआई बोर्ड टीम से पुलिस कराएगी और इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सुरेंद्र दांगी, पुलिस प्रवक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें