फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 प्रतिशत रही नॉन मेडिकल एवं मेडिकल में प्रथम कट ऑफ लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
90 प्रतिशत रही नॉन मेडिकल एवं मेडिकल में प्रथम कट ऑफ लिस्ट
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालयों ने यूूजी कक्षाओं की प्रथम कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में मेडिकल एवं नॉन मेडिकल विद्यार्थियों का जबरदस्त क्रेज दिखाया दिया। मेडिकल एवं नॉन मेडिकल आल इंडिया कैटेगरी में कट ऑफ 90 प्रतिशत पर आकर रुकी। जबकि बीकॉम की 85.5 तथा बीए की 85 प्रतिशत कट ऑफ रही। बीसीए की कट ऑफ 82.0 प्रतिशत पर आकर रुकी। अब विद्यार्थियों को 10 जुलाई तक कॉलेज में फीस जमा करवा अपना एडमिशन करवाना होगा। एडमिशन के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी, सभी दस्तावेज की ओरिजनल एवं फोटो कॉपी साथ ले जाने होंगे। कॉलेज से चालान जनरेट होने के बाद फीस जमा करवानी होगी। उसके बाद कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों को रोल नंबर अॅलाट कर दिया जाएगा।
क्षेत्र के सभी महाविद्यालयों ने बृहस्पतिवार को अपनी यूजी कक्षाओं की प्रथम कट ऑफ लिस्ट सुबह 9 बजे जारी कर दी थी। राजकीय महिला महाविद्यालय की वीरवार को भी 2 घंटे देरी से 11 बजे कट ऑफ लिस्ट जारी की गई, तब तक छात्राओं को इंतजार करना पड़ा। कट ऑफ लिस्ट को लेकर छात्र-छात्राओं में बहुत अधिक उत्साह देखा गया। वे सुबह 9 बजे ही महाविद्यालयों में लिस्ट देखने के लिए पहुंच गए थे। सबसे ज्यादा प्रतिशत नॉन मेडिकल एवं कला संकाय में सतनाली कॉलेज की रही। नॉन मेडिकल संकाय में सतनाली महाविद्यालय में सबसे ज्यादा 91.8 प्रतिशत कट आफ रही। जबकि महेंद्रगढ़ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 89.8 तथा कनीना राजकीय महाविद्यालय में 89.2 प्रतिशत कट ऑफ रही। मेडिकल में महेंद्रगढ़ पीजी कॉलेज में 90.2 प्रतिशत तथा कनीना में 88.4 प्रतिशत रही। कला संकाय में सबसे ज्यादा कट ऑफ लिस्ट 85.8 सतनाली राजकीय कॉलेज की रही। इसके बाद महिला कॉलेज 82.8, कनीना कॉलेज 81.6 और पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़ की 79.8 प्रतिशत कट ऑफ रही। बीकॉम में पीजी कॉलेज महेंद्रगढ़ एवं महिला कॉलेज महेंद्रगढ़ की सबसे ऊंची 85.2 प्रतिशत रही। जबकि सतनाली में 82.2 तथा कनीना कॉलेज की 81.4 प्रतिशत कट ऑफ रही। अब विद्यार्थियों को 10 जुलाई तक अपना एडमिशन करवाना होगा। जो विद्यार्थी एडमिशन नहीं करवा पाएगा तो उसको वेटिंग में डाल दिया जाएगा, बाद में सीटें खाली रहने पर ही उसका एडमिशन हो पाएगा। 11 जुलाई को महाविद्यालयों की दूसरी कट ऑफ जारी की जाएगी जिसका एडमिशन 14 जुलाई तक चलेगा और 15 जुलाई को कॉलेज की कक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ कॉलेज
कक्षा बीए बीएससी (एनएम) बीएससी (एम) बी कॉम बीसीए
ऑल इंडिया कैटेगरी 79.8 89.8 90.2 85.2 82.0
हरियाणा जनरल 71.2 83.8 83.8 76.4 75.0
एसी 61.4 69.8 78.8 60.4 60.6
बीसीए 51.2 73.2 74.67 61.8 63.0
बीसीबी 68.6 82.4 83.4 72.4 72.0
पीएच 59.8 61.6 77.2 0 0
-----------------------
राजकीय महिला कॉलेज महेंद्रगढ़।
कक्षा बीए बी कॉम
ऑल इंडिया कैटेगरी 82.8 85.2
हरियाणा जनरल 72.0 71.8
एससी 58.8 54.2
बीसीए 51.8 54.8
बीसीबी 67.2 67.2
--------------------------------
मेरिट लिस्ट सतनाली कॉलेज
कक्षा बीए बीएससी (एनएम) बी कॉम
ऑल इंडिया कैटेगरी 85.8 91.8 82.2
हरियाणा जनरल 77.8 84.8 64.2
एसी 71.8 71.4 51.4
बीसीए 66.2 78.2 54.0
बीसीबी 54.4 74.4 57.0
पीएच 59.2 64.2 0
-----------------------------
कनीना कॉलेज
कक्षा बीए बीएससी (एनएम) बीएससी (एम) बी कॉम
ऑल इंडिया कैटेगरी 81.6 89.2 88.4 81.4
हरियाणा जनरल 73.75 82.6 82.6 70.2
एसी 64.8 69.8 68.8 55.2
बीसीए 61.2 73.8 66.8 58.6
बीसीबी 72.0 81.4 81.6 66.8
पीएच 59.8 74.6 77.2 0
-------------------------------------------
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में यूजी कक्षाओं की प्रथम कट ऑफ लिस्ट बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई है। विद्यार्थियों को दस जुलाई तक फीस जमा करवा अपना एडमिशन करवाना होगा। 11 जुलाई को दूसरी कट ऑफ जारी की जाएगी।
- एलएन शर्मा, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें