फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान से नकदी और सामान चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नेशनल हाई पर राजकीय महिला महाविद्यालय के पास एक मोबाइल रिपयेरिंग की दुकान पर शनिवार को अज्ञात चोर सेंध लगाकर हजारों रुपये की नकदी और सामान उठा ले गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार विनय कुमार निवासी राजावास ने बताया कि उसने राजकीय महिला महाविद्यालय के पास मोबाइल रिपेयरिंग के नाम से दुकान खोल रखी है। शनिवार की शाम को वह अपनी दुकान बंद करके गया था। रविवार को जब वह वापस आया तो उसकी दुकान के ताले टूटे हुए थे तथा शटर भी आधा खुला हुआ था। जब उसने शटर ऊपर किया तो सामान बिखरा हुआ था। उसने अपना सामान चेक किया तो एक कंप्यूटर, चार पांच मोबाइल रिपयेरिंग सेट तथा 5 हजार रुपये की नकदी गायब मिली। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें