फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी।
विज्ञापन

डहीना चौकी क्षेत्र के गांव कंवाली के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के बहनोई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला झज्जर के गांव विलोचपुरा निवासी विनोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी ससुराल खेड़ी रामगढ़ आया हुआ था। इस दौरान वह साले अमरजीत के साथ गांव डहीना आए थे। दोनों डहीना से वापस अलग-अलग बाइक पर जा रहे थे कि गांव कंवाली के निकट झाड़ौदा की ओर से तेज रफ्तार आल्टो कार ने अमरजीत को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। विनोद ने मामले की जानकारी परिजनों और पुलिस को देने के साथ ही घायल अमरजीत को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर डहीना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं विनोद की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें