फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

777

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में रीवर रॉफ्टिंग में प्रतिभा दिखाएंगी जिले की चार बेटियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
उत्तराखंड के कोडयाला में 17 से 23 जून तक आयोजित होने वाले रीवर राफ्टिंग कैंप में जिले की चार बेटियां प्रतिभा दिखाएंगी। खेल व युवा कार्यक्रम विभाग की ओर से लगाए जा रहे इस कैंप में नेचर एडवेंचर आर्गेनाइजेशन (एनजीओ) के बैनर तले चारों लड़कियां हिस्सा लेंगी। एनजीओ के महासचिव हरीश छाबड़ा ने बताया कि आरपीएस स्कूल की छात्रा नंदनी सुलतान, गांव मसानी की दिव्या यादव, नेता सिंगला व पिंकी इस शिविर में भाग लेंगी। जिला उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने चारों लड़कियों को तिलक करते हुए साहसिक शिविर में भाग लेने के लिए रवाना किया। डीसी ने बताया कि राफ्टिंग साहसिक खेलो में गिना जाने वाला खेल है जिसमें खिलाड़ी को प्रशिक्षण, प्रशिक्षक की देखरेख में ही करना चाहिए। वहीं खेल व युवा कार्यक्रम अधिकारी अनिल कौशिक ने बताया कि शिविर में उत्तराखंड के अनुभवी पर्यटक प्रशिक्षकों द्वारा राफ्टिंग की बारीकियों के बारे में बताया जाएगा ताकि खिलाड़ी भविष्य में होने वाली आपातकालीन स्थिति में निपटने में सक्षम हो सके। इस अवसर पर महेश सुलतान, रामबीर यादव, सुदर्शन यादव, मनीष गुप्ता, नेहा सिंगला, नीलम शर्मा, एडवोकेट प्रदीप वशिष्ठ, कर्मबीर यादव, रविंद्र गुर्जर आदि लोगों ने छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें