वैश्य महिला कॉलेज में रक्तदान शिविर आज
रोहतक। जन सेवा संस्थान की ओर से रविवार की सुबह 8 से दोपहर दो बजे तक वैश्य महिला कॉलेज में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष डॉ. स्वामी परमानंद ने बताया कि संस्थान से जुड़े रोहतक के अलावा बहादुरगढ़, घरौंडा, जींद और कलानौर के लोग इसमें हिस्सा लेंगे। शिविर में पीजीआईएमएस की टीम सहयोग देगी।