फोटो 28 सीटीके 3,4,5
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं जारी हैं। बुधवार को 12वीं के शारीरिक शिक्षा, रिटेल विषय की परीक्षा आयोजित हुई। जिले के 21 केंद्रों पर 1311 में से 1121 विद्यार्थियों ने 12:30 बजे से 3 बजे तक परीक्षा दी।
12 बजे सभी केंद्रों पर विद्यार्थियों की तालाशी के बाद केंद्र में प्रवेश दिया गया। विद्यालयों के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों के रोल नंबर चेक किए गए। बोर्ड की ओर से नियुक्त केंद्र ऑब्जर्वर रामबीर कराना ने बताया कि इस बार विद्यार्थियों के मन में अलग से उत्साह है। बोर्ड की तरफ से अपनाई गई परीक्षा प्रणाली को परीक्षार्थियों व शिक्षकों ने सराहा है।
बॉक्स
जिला प्रशासन के आदेश के तहत आगामी 2 अप्रैल तक परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में आने वाली फोटोस्टेट की सभी दुकानें परीक्षा अवधि के दौरान बंद रहेगी। लेकिन बुधवार को गांधी कैंप स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सामने फोटो स्टेट की दुकान खुली मिली। प्रशासन के नियम का उल्लंघन किया गया।
बाॅक्स:-
पेपर 60 नंबर का था। शारीरिक शिक्षा की दो किताबें है, पहली किताब से 50 नंबर व दूसरी किताब से 10 नंबर का पेपर आया था। कुछ प्रश्न कठिन थे, तो कुछ प्रश्न बहुत आसान थे।
- निशा, छात्रा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन।
शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा बहुत आसान रही। पेपर आसान था, लेकिन लंबा था। समय पर पेपर पूरा करने में कठिनाई रही। अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है। आशा है नंबर अच्छे आएं।
- चंचल, छात्रा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन।