फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयहिंद

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के फैलाए जातिवाद का खुट्टा पाड़ रैली से देंगे जवाब: नवीन जयहिंद
विज्ञापन

- आप के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि गोहाना में खुट्टा पाड़ रैली से होगी एक नई राजनीति की शुरुआत
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा प्रभारी गोपाल राय रैली में होंगे मौजूद

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि खुट्टा पाड़ रैली से हरियाणा में भाजपा के फैलाए जातिवाद का जवाब दिया जाएगा। गोहाना में इस रैली से एक नई राजनीति की शुरुआत होगी। आम आदमी पार्टी ही भाजपा का खुट्टा पाड़ सकती है। गोहाना में 17 फरवरी को होने जा रही खुट्टा पाड़ रैली के संबंध में प्रदेशाध्यक्ष वीरवार को मीडिया से मुखातिब हुई, उनका कहना था कि वह रैली का न्योता लेेकर रोहतक आए हैं। कांग्रेस, भाजपा और इनेलो को छोड़कर आप अन्य राजनीतिक दलों से गठबंधन पर बातचीत करने को तैयार है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानेसर जमीन अधिग्रहण से परेशान किसानों की बनी महापंचायत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिली थी, जो खुट्टा पाड़ रैली का हिस्सा होंगे। यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की रैली के साथ ही अन्य दलों की रैली भी जनता देख चुकी है। यह रैली आम आदमी की रैली है और हम सभी राजनीतिक दलों को न्योता देते है कि वो आकर देखें कि बिना संसाधनों के रैली कैसी होती है । यह रैली एक एतिहासिक रैली होगी। रैली में शामिल होने वाला प्रत्येक कार्यकर्ता अपने हाथों में अपने क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित बोर्ड व बैनर लेकर आएगा। जिसके माध्यम से प्रदेश को यह बताया जाएगा कि भाजपा वर्ष 2014 में जारी किए गए घोषणा पत्र को तो पूरी तरह से भूल चुकी है और जनता की समस्याओं की तरफ भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिला व लोकसभा स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं व नेताओं की ड्यूटी लगाई जा चुकी हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा प्रभारी गोपाल राय रैली में जनता को संबोधित करेंगे। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता पंडित ओम नारायण, सुधीर यादव, नवीन गुप्ता व जिला अध्यक्ष महाराज सिंह, कलानौर अध्यक्ष कृष्णा राठी, संगठन मंत्री ललित, महम अध्यक्ष दिनेश अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें