अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की उद्योग नीति एवं प्रगति विभाग (डीआईपीपी) की तरफ से डॉ. वनीता आहूजा को राष्ट्रीय डिजाइनिंग संस्थान (एनआईडी), उमरी का निदेशक नियुक्त किया है। उन्होंने अपना पदभार संभालते हुए कहा कि एनआईडी में शिक्षा ग्रहण कर रहे 148 विद्यार्थियों को केंद्र सरकार की तरफ से संस्थान में हर प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। किसी विद्यार्थी को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। सभी विद्यार्थी मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों के रहने, खाने-पीने, लाइब्रेरी अन्य सुविधाओं पर विशेष फोकस रहेगा। डॉ. वनीता आहूजा का उद्योग और शैक्षणिक संस्थाओं में 25 साल का अनुभव है और उनको निर्माण प्रबंध प्रोजेक्ट में महारत हासिल है। इससे पहले डॉ. वनीता नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट और शोध रिसर्च पुणे में डीन पद पर कार्यरत थीं, उन्होंने स्कूल प्रोजेक्ट, रिहायसी और कॉमर्शियल क्षेत्र का भी खासा अनुभव है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टेंडर्ड के साथ जुड़ी रही। इतना ही नहीं उन्होंने स्वेच्छा से पीएमआई-यूएसए के प्रोजेक्ट मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट में स्वेच्छा से काम किया। इसके अलावा डॉ. वनीता आहूजा के कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।