फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू में पीजी कोर्सों के लिए 6109 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू में पीजी कोर्सों के लिए 6109 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। प्रदेश के सात विश्वविद्यालयों में विज्ञान संकाय के पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए एमडीयू ने शनिवार को दो सत्रों में परीक्षा आयोजित की। कैंपस के विभिन्न 19 केंद्रों पर 6,109 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परिणाम देर रात जारी होने की संभावना है। परीक्षा के चलते कैंपस में खासी चहल पहल रही। परीक्षा के बाद घर जाने की होड़ में कैंपस व दिल्ली बाईपास पर वाहनों की भीड़ के कारण जाम लग गया। यहां करीब पौने घंटे बाद लोगों को राहत मिली।
शनिवार सुबह 11 से दोपहर साढ़े बारह बजे तक प्रात:कालीन सत्र में गणित विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए दस परीक्षा केंद्र बनाए गए। यहां 3,168 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई। सायंकालीन सत्र में दोपहर ढाई से शाम चार बजे तक भौतिकी विषय की परीक्षा हुई। इस प्रवेश परीक्षा के लिए नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए। यहां 2941 अभ्यर्थियों के बैठेने की व्यवस्था की गई। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षक तैनात रहा। प्रत्येक अभ्यर्थी की बायोमेट्रिक हाजिरी ली गई। प्रवेश परीक्षा की निष्पक्षता व पारदर्शिता के चलते एहतियातन हर कदम उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होते ही जाम हुआ कैंपस
एमडीयू कैंपस शनिवार को दो बार जाम हुआ। विज्ञान संकाय की प्रवेश परीक्षा के चलते ऐसा हुआ। यहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से परीक्षार्थी पहुंचे थे। शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे गणित की परीक्षा के बाद परीक्षार्थी अपने घर की ओर रवाना हो गए। इसके चलते कैंपस जाम हो गया। वाहनों व पैदल लोगों की भीड़ के लिए केवल एक ही दरवाजा खुला होने से यह समस्या बनी। यही नहीं दिल्ली बाईपास भी भीड़ के कारण जाम हो गया। यहां करीब पौने घंटे तक यातायात व्यवस्था चरमराई रही। कुछ यही हाल शाम चार बजे के बाद रहा। इस कारण लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें