एनसीसी शिविर में सैनी स्कूल की टीम क्विज व ड्राइंग में रही प्रथम
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक
सैनी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एनसीसी जूनियर विंग का वार्षिक प्रशिक्षण कैंप 12 से 21 जून तक केंद्रीय विद्यालय रोहतक में लगाया गया। यहां स्कूल की कैडेट्स ने क्विज व ड्राइंग प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया। एनसीसी परेड, डांस व गायन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान मिला। शूटिंग रेंज में स्कूल की तीन कैडेट्स का चयन राज्य स्तरीय कैंप के लिए हुआ है।
स्कूल प्रिंसिपल संगीता अरोड़ा ने कैडेट्स की केयर टेकर के तौर पर अध्यापिका प्रियंका व प्रीति को सहायक नोडल ऑफिसर नियुक्त किया। इस 10 दिवसीय कैंप में स्कूल की शिक्षिकाओं ने अलग-अलग शिफ्टों में ड्यूटी दी। सुमन तंवर, सुदेश, पूनम, सोनिया, कविता, मंजू व सुमन सैनी ने कैडेट्स की देखभाल के साथ उनका हौसला भी बढ़ाया।
संस्था के प्रवक्ता श्याम कटारिया ने बताया की स्कूल की एनसीसी जूनियर विंग में 25 कैडेट्स ने कैंप में भाग लिया। यहां स्पर्धाओं में पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। सैनी एजुकेशन सोसाईटी के प्रधान धर्म सिंह दहिया ने कैडेट्स को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। सचिव जगदीश कुमार सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।