फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआईएमएस गार्ड घोटाला की जांच करेंगे डीएसपी गजेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआईएमएस गार्ड घोटाला की जांच करेंगे डीएसपी गजेंद्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पीजीआईएमएस के बहुचर्चित करोड़ों रुपये के गार्ड घोटाले की जांच अब डीएसपी गजेंद्र करेंगे। नए जांच अधिकारी के पास केस जाते ही संस्थान में चर्चा है कि अब कई डॉक्टरों के लिए समस्या खड़ी होनी शुरू हो जाएगी। क्योंकि अभी तक इस मामले में दो सुरक्षा अधिकारी ही निलंबित हुए हैं और सुपरवाइजरों के बयान जांच टीम ले रही है। माना जा रहा है पुलिस घोटाले में शामिल अहम व्यक्ति तक पहुंच गई है। अब इस मामले में सबूतों के आधार पर पुलिस घोटाले में शामिल अधिकारियों तक भी पहुंच सकती है। गौरतलब है कि इस मामले को दबाने के लिए पीजीआईएमएस प्रशासन भरसक प्रयास करता आ रहा है। स्थिति यह है कि पुलिस जब भी संस्थान की जांच रिपोर्ट मांगती है, उसे जांच जारी है कह कर टरका दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें