फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. राजेश राजपूत को हटा कर डॉ. ध्रूव चौधरी को बनाया डीएसएस

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. राजेश राजपूत को हटा डॉ. ध्रुव चौधरी को बनाया डीएसएस
विज्ञापन


फोटो सहित 12 डॉ. ध्ऱुव चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय प्रशासन ने एंडोक्रोनोलॉजी विभाग के डॉ. राजेश राजपूत की जगह पीसीसीएम विभागाध्यक्ष डॉ. ध्रुव चौधरी को डीएसएस पद की जिम्मेदारी दी है। इस पद पर डॉ. राजपूत को अभी सात माह ही हुए थे, लेकिन कुछ विभागाध्यक्ष इसका विरोध कर रहे थे। इसमें अटकलें लगाई जा रही थी कि डॉ. राजेश राजपूत मेडिसन विभाग के हैं न कि सुपरस्पेशलिटी विभाग के। इस पर जब मंथन हुआ तो सामने आया कि डीन उसे होना चाहिए, जिसके विभाग में डीएम व फैलोशिप कोर्स होते हों। इस पर विरोध करने वालों के पास कोई जवाब नहीं था, क्योंकि पूरे संस्थान में यह शर्त केवल डॉ. ध्रुव चौधरी ही पूरा करते थे। अब जब तक किसी अन्य विभाग में डीएम व फैलोशिप कोर्स शुरू नहीं होते, तब तक डॉ. ध्रुव चौधरी ही डीएसएस का पद संभालेंगे। गौरतलब है कि इन कोर्सों को शुरू कराने पर हाल ही में एसी व ईसी की बैठक में भी फैसला हो चुका है। डीएम व फैलोशिप कोर्स को शुरू कराने की योजना नेफ्रोलॉजी व न्यूरोलॉजी में बनाई गई, लेकिन असफल रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें