अमर उजाला इंपैक्ट
एड्स पीड़ित का नाम सार्वजनिक करने का मामला
अब डिप्टी सीएमओ भी करेंगी मामले की जांच
अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ की थी खबर प्रकाशित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
एड्स पीड़ित का नाम सार्वजनिक करने के मामले की जांच अब डिप्टी सीएमओ भी करेंगी। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ को भी मामले की जांच सौंप दी है। इस मामले में नाम सार्वजनिक करने वाले कर्मचारी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
अमर उजाला ने 7 मार्च के अंक में माई सिटी के पेज वन पर ‘एचआईवी पॉजिटिव का नाम नोटिस बोर्ड पर कर दिया सार्वजनिक’ नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। सीएमओ ने मामले की जांच गठित पैनल को सौंपी थी। मगर पांच दिन बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि यह बड़ी चूक थी। सीएमओ डॉ. अनिल बिड़ला ने बताया कि मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. इंदू को भी सौंप दी गई है। हर हाल में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। उधर एड्स पीड़ित ने कार्रवाई की मांग को लेकर पीएम को पत्र भेजा है। आरोप है कि चंड़ीगढ के अधिकारियों से मामले की शिकायत की थी। मगर उसे आश्वासन देकर ही टकराया जा रहा है।