फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड 6 को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग, लोगों ने दर्ज कराई आपत्ति
विज्ञापन

दो दशकों से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित रहा है वार्ड, नगर निगम को दी मांग नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम के वार्ड-6 सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित करने मांग करते हुए बुधवार को लोगों ने नगर निगम में वार्डबंदी पर आपत्ति दर्ज कराई। लोगों का कहना है कि वार्ड दो दशकों से पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है, जिससे सामान्य वर्ग को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है। इसके साथ ही वार्ड में दूर की कालोनियों को जोड़ने पर सवाल उठाए गए, जिससे लोगों की दिक्कतें बढ़ जाएंगी।
गोहाना अड्डा ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रधान कपिल नागपाल की अध्यक्षता में 50 लोगों का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम कार्यालय पहुंचा और काउंटर पर वार्डबंदी के प्रति लिखित आपत्ति दर्ज करवाई। कपिल नागपाल ने बताया कि उनका वार्ड से पिछले 20 सालों से भेदभाव किया जा रहा है। सामान्य वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पा रहा है, इसके साथ ही वार्ड निवासियों की मुश्किल भी बढ़ा दी गई है। हनुमान कालोनी, फतेहपुरी को किला मोहल्ला, पालिका बाजार, पुराना आर्य नगर जोड़ दिया गया है, जो उचित नहीं है। इन कालोनियों को फतेहपुरी कालोनी से जोड़ना व्यवहारिक नहीं है, क्योंकि उसके साथ लगती तेज कालोनी, पाड़ा मोहल्ला को वार्ड 17 में जोड़ दिया गया है। इन्हीं कालोनियों के हिस्से कृपाल नगर को वार्ड- 7 से जोड़ दिया जबकि साईंदास कालोनी, कृष्णा कालोनी, गुरुनानक पुरा, भगत सिंह कालोनी, राजेंद्र नगर, महावीर कालोनी को दूसरी कालोनियों से जोड़ा उचित नहीं है। लोगोें का कहना है कि नई वार्डबंदी नियमों को ताक पर रखकर की गई है। नई वार्डबंदी में दूर की कालोनियां जोड़ दिया गया है। जिसका सभी विरोध करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही वार्ड को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित करने की मांग भी रखी गई। कपिल नागपाल ने कहा कि अगर यह समस्याएं दूर नहीं हुईं तो लोगों को आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड -6 में सामान्य वर्ग की 10490 वोट हैं, लेकिन उसकी अनदेखी की जा रही है। इस मौके पर निरंकारी मार्केट प्रधान मनोज बतरा, राजकुमार बब्बर, संजय परूथी, शम्मी कत्याल, बिंदु पुनियानी, अमित मल्होत्रा, बूटाराम सचदेवा, रमेश छाबड़ा, आत्म सपड़ा, सन्नी पुनियानी, मोनू सहगल, हरीश तलवार, दीपू भाटिया, आशू नंदवानी, मोनू सहगल, पप्पू आहूजा, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें