फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रशर ने स्कूल बस को टक्कर मारी, दादरी-झोझूकलां मुख्यमार्ग पर दो घंटे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रशर ने स्कूल बस को टक्कर मारी, दादरी-झोझूकलां मुख्यमार्ग पर दो घंटे लगा जाम
विज्ञापन

चरखी दादरी।
दादरी-झोझूकलां मुख्यमार्ग पर सोमवार दोपहर क्रेशर से भरे ट्राले ने सामने से बेस मॉडल स्कूल की बस को टक्कर मार दी। इस हादसे में बस चालक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्राला छोड़कर भागने लगा तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के वक्त बस में स्कूली बच्चे मौजूद नहीं थे। स्कूल बस चालक का आरोप है कि चालक के मुंह से शराब की बू आ रही थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारण दादरी-झोझूकलां मुख्यमार्ग पर करीब दो घंटे तक ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित रही और वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे कलियाणा रोड स्थित बेस मॉडल स्कूल बस बच्चों को दादरी की तरफ छोड़कर वापस स्कूल जा रही थी। बस में केवल चालक सुदेश और महिला परिचालक ही मौजूद थे। कलियाणा मोड़ से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे सामने से आ रहे क्रेशर से भरे ट्राले ने बस को सीधी टक्कर मार दी। इस हादसे में बस चालक सुदेश को मामूली चोटें आई लेकिन उसने अन्य लोगों की मदद से फरार हो रहे ट्राला चालक को पकड़ लिया। इसके बाद उसने मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन समिति व पुलिस को दी। हादसे के बाद मुख्यमार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित होने से डंपरों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी रघबीर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और आरोपी ट्राला चालक अशोक को काबू कर लिया। इस दौरान करीब दो घंटे तक इस मार्ग पर जाम लगा रहा। वहीं, ट्राला चालक सूरजगढ़ निवासी अशोक ने बताया कि वह कलियाणा क्रेशर जोन से ट्राला भरकर बहादुरगढ़ जा रहा था। इस दौरान सामने से एक गाड़ी ने ओवरटेक किया। उसे बचाने के चक्कर में ब्रेक लगाने पर ट्राला स्कूली बस के आगे चला गया। स्कूल प्रबंधन समिति ने बस चालक का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाकर पुलिस को लिखित में शिकायत सौंपी है।
विज्ञापन

वर्जन::
हमने ट्राला चालक अशोक को काबू कर लिया है। बस बच्चों को छोड़ने के बाद स्कूल वापिस लौट रही थी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
रघुबीर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें