फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष पर सौगात के रूप में फिजियोथैरेपी कॉलेज को मिला शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
हिंदी फिल्म ‘टायलेट’ की तर्ज पर पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के फिजियोथैरेपी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भी शौचालय की मांग को प्रशासन से पूरा करवा लिया है। इसके लिए विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना भी दिया था। बाद में प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को मना कर उनकी हड़ताल समाप्त कराई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को कुलपति डॉ. ओपी कालरा ने कॉलेज में बने नए शौचालयों की चाबी प्राचार्य डॉ. रूप सिंह को सौंप दी है। इस पर कॉलेज के विद्यार्थियों ने कुलपति का आभार व्यक्त किया है। कुलपति ने कहा कि संस्थान सदैव छात्रों के हित में कार्य कर रहा है। वे चाहते हैं कि छात्रों की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। डॉ. कालरा ने कहा कि छात्रों की मांग पर उनके स्टाइपेंड की मांग सरकार द्वारा मानी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांग थी कि कॉलेज में शौचालय की सुविधा नहीं है, इस पर तुरंत प्रभाव से आदेश करते हुए जल्द से जल्द तीन शौचालयों का निर्माण करने के आदेश जारी किए गए थे। डॉ. कालरा ने कहा कि कॉलेज के साथ लगते मैदान पर घास लगाने के भी आदेश जारी किए गए हैं ताकि छात्रों को एक पार्क भी मिल सके और बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छा वातावरण मिले। बहुत जल्द छात्रों की हॉस्टल की मांग को भी पूरा कर दिया जाएगा और कॉलेज में जल्द वाईफाई भी उपलब्ध कराया जाएगा। छात्रों ने कुलपति डॉ. ओपी कालरा को फूल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर फिजियोथैरेपी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रूप सिंह, डिंपल चौधरी, भावना, मेघा गक्खड़, सुमन, मीतू, पूनम धनखड़ सहित कई छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें