रोहतक। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के 11 केवी ग्रीन रोड फीडर से तीन जनवरी को साढ़े चार घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। यहां जरूरी मरम्मत कार्य के चलते सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर तीन बजे तक फीडर बंद रहेगा। इससे संत नगर, हरी नगर, प्रताप नगर, आर्य नगर, डीएलएफ कॉलोनी, सिविल रोड की बिजली व्यवस्था प्रभावित रहेगी।