फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने एजेंडे का होगी समीक्षा, मेयर ने निगम प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फ्लैग : नगर निगम हाउस की मीटिंग का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : पुराने एजेंडे का होगी समीक्षा, मेयर ने निगम प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

: चार माह पहले तैयार किया गया था एजेंडा
: हाउस में उठाया जाएगा सीवरेज व पानी का मामला : पार्षद

अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक।
नगर निगम हाउस की 28 नवंबर को होने वाली मीटिंग में चार माह पुराना एजेंडा यूं का त्यों नहीं रखा जाएगा। एजेंडे में शामिल मुद्दों की समीक्षा होगी। इसके लिए मेयर रेनू डाबला ने मौखिक तौर निगम प्रशासन से हो चुके कार्यों का ब्यौरा मांगा है। मेयर का कहना है कि जो कार्य टेंडर होने के बाद शुरू हो चुके हैं, उन्हें एजेंडे में शामिल करना उचित नहीं है।
उधर, निगम पार्षदों ने बदहाल सीवरेज और पानी की व्यवस्था के मुद्दे को न उठाने की सलाह को मानने से इंकार कर दिया है। वार्ड नंबर एक पार्षद राजबीर सैनी का कहना है कि अधिकारी धरातल पर काम नहीं कर रहे हैं। लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, लेकिन मेयर मुद्दों को आवास की मीटिंग में न उठाने की सलाह दे रही हैं। हाउस के अंदर सबसे पहले सीवरेज और पानी के मामले को उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्पू घर का काम शुरू कराए निगम : सैनी
वार्ड नंबर 13 के पार्षद संजय सैनी का कहना है कि अप्पू घर के प्रोजेक्ट को एक साल पहले मंजूरी मिली थी, लेकिन अभी तक इसे काम शुरू नहीं करवाया गया है। 6 माह बाद पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में जल्द काम शुरू करवाया जाए। नहीं तो वे हाउस की मीटिंग नहीं चलने देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें