फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठी से नौंवी कक्षा के लिए दाखिले 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
छठी से नौंवी कक्षा के लिए दाखिले 30 तक
विज्ञापन

अंबाला। सैनिक स्कूल कुजपुरा करनाल में छठी व नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए 30 नवंबर तक आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन पत्र 30 नवंबर 2017 तक किसी भी कार्यदिवस में प्रात: 10 से दोपहर 1.00 बजे तक प्रिंसिपल कार्यालय से प्राप्त किये जा सकते हैं। ये आवेदन पत्र निर्धारित फीस भेजकर डाक और अथवा विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किये जा सकते हैं। ये जानकारी उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल कुंजपुरा में छात्रों को राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडगवासला पुणे में प्रवेश के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करती है। इस विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म 2 जुलाई 2007 तथा 1 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। इसी प्रकार नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे का जन्म 2 जुलाई 2004 तथा 1 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए। छठी कक्षा के लिए विद्यार्थी पांचवीं कक्षा और नौंवी कक्षा में प्रवेश के लिए आठवीं कक्षा पास होनी चाहिए। इस समय छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 80 स्थान तथा नौंवी कक्षा के लिए 25 स्थान उपलब्ध है। प्रवेश के लिए परीक्षा 7 जनवरी 2018 को ली जायेगी। उन्होंने बताया कि सभी वर्ग के बच्चों को स्कूल में अवसर देने के लिए अनुसूचित जाति के लिए 15 प्रतिशत, अनुसूचित जनजाति के लिए 7.5 प्रतिशत और रक्षाकर्मियों व भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत स्थान आरक्षित हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें