रावलधी-दिल्ली बाईपास का निर्माण कार्य शुरू
चरखी दादरी।
खस्ताहाल में पड़ी रावलधी-दिल्ली बाईपास सड़क पर बिना ब्रेक लगाए ही लोग अपने वाहन दौड़ा सकेंगे। पीडब्लूडी विभाग ने लंबे इंतजार के बाद बाईपास सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। वीरवार तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दो सप्ताह पूर्व डीसी विजय कुमार सिदप्पा ने भी जर्जर हाल सड़क का दौरा कर पीडब्लूडी विभाग को जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए थे। इससे पूर्व अमर उजाला ने वाहन चालकों की समस्या को जहन में रखते हुए कई दफा गड्ढों में तबदील हो चुकी सड़क पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। निर्माण कार्य शुरू होने से खुश स्थानीय लोगों ने उनकी समस्या को उठाने पर अमर उजाला को थैंक्स कहा है। जानकारी के अनुसार करीब ढाई किलोमीटर लंबी रावलधी-दिल्ली बाईपास सड़क पर सफर करने वाले चालकों को पांच मिनट की दूरी तय करने में 10 से 15 मिनट का समय लग रहा था। वहीं दिनभर धूल उड़ने से स्थानीय दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा था। यह सड़क पिछले दो साल से सड़क कंडम पड़ी थी लेकिन अब तक पीब्लूडी विभाग ने इसकी सुध नहीं ली थी। पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने छह माह पहले दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर इमलोटा तक बनने वाली सड़क के साथ ही इसका निर्माण कार्य शुरू करवाने की प्लानिंग तैयार की थी। इस मुख्यमार्ग का करीब 16 करोड़ की लागत से निर्माण हुआ है लेकिन झज्जर टी-प्वाइंट तक सड़क बनवाने के बाद भी बाईपास सड़क की सुध नहीं ली गई। विभाग का तर्क है कि मानसून सत्र को देखते हुए ही निर्माण कार्य बंद करवाया गया था। 22 जून को दादरी के डीसी विजय कुमार ने विभाग को जल्द ही सड़क निर्माण के आदेश दिए थे।
अमर उजाला ने वाहन चालकों व स्थानीय लोगों की समस्याओं को जहन में रखते हुए इस मसले पर अपने अलग-अलग संस्करणों में प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की थी। गत चार जून के संस्करण में कंडम बाईपास पर उड़ती धूल से वाहन चालक परेशान नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसके अलावा 23 जून 2017 को ‘धूल भरे दिन बीते रे भइया, अब बिना हिचकोले गाड़ी दौड़ायो रे’ नामक शीर्षक से भी खबर प्रकाशित की थी। तीन जुलाई को ‘खस्ताहाल सड़कों की रोड़ियां, लोग परेशान’ नामक शीर्षक से प्रकाशित किया था।
स्थानीय दुकानदारों ने कहा थैक्स अमर उजाला
1..सड़क पिछले दो साल से कंडम पड़ी थी विभाग कंड ा पड़ी सड़कों की कोई सुध नहीं ले रहा था। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को कई बार प्रकाशित करने के बाद विभाग ने अब सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाया है इसलिए थैक्स अमर उजाला।
लीलूराम, दुकानदार
2..जिला बनने के बाद विभाग ने चालकों व स्थानीय लोगों की समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे थे। धूल के कारण दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो गया था। अमर उजाला ने लोगों की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित कर सड़क निर्माण शुरू करवाया।
प्रताप सिंह, दुकानदार
3..वाहन चालकों को सड़क से गुजरने में काफी परेशानी हो रही थी। विभाग ने सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है जिससे लोगों की परेशानी खत्म हो जाएगी। अमर उजाला ने समस्या को प्रकाशित कर सड़क निर्माण शुरू करवाया इसलिए थैक्स अमर उजाला।
लाला, मिस्त्री
4. बरसात के मौसम में दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार हो जाते है सड़क निर्माण वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। अमर उजाला ने कई बार इस समस्या को प्रकाशित किया। खबरों के माध्यम से विभाग अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया है।
संजय, दुकानदार
वर्सन--
इमलोटा-दादरी मार्ग के साथ ही रावलधी-दादरी बाइपास सड़क का निर्माण कार्य करवाना था। लेकिन बरसात के कारण सड़क निर्माण कार्य रोकना पड़ा वीरवार तक कार्य पूरा करवा दिया जाएगा। धर्मपाल, एसडीओ