अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गोचरान भूमि विकास बोर्ड को लेकर आमरण अनशन पर बैठे संत गोपालदास वीरवार रात ऋषिकेश चले गए। जहां उन्होंने अपने गुरु भाई विसुदानंद के अंतिम दर्शन किए। अब शुक्रवार तड़के तक संत के शहर में पहुंचने की संभावना थी।
बता दें कि संत गोपालदास बुधवार रात को पीजीआईएमएस से निकलकर तिलियार में पहुंच गए थे। वहां जाने के बाद सूचना मिली कि ऋषिकेश में उनके गुुरु भाई विसुदानंद का सांप के काटने से देहांत हो गया। इसके बाद संत गोपालदास रात में ही अपने सहयोगियों के साथ ऋषिकेश के लिए रवाना हो गए थे।
संत के सहयोगी अमित शर्मा ने बताया कि संत गोपालदास शुक्रवार तड़के तक वापस आ जाएंगे। इसके बाद फिर से पार्क में बैठ जाएंगे। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, संत के आंदोलन को समर्थन देने के लिए वीरवार को भी पार्क में लोगों की भीड़ रही।