फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे तक चली मिलों में जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
10 घंटे तक चली मिलों में जांच
विज्ञापन

चरखी दादरी।
सीएम फ्लाइंग की ऑयलों मिलों पर की गई छापामारी की कार्रवाई दस घंटे चली लेकिन यहां टीम को नाममात्र की ही गड़बड़ी मिली। टीम ने स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर दो ऑयल मिलों पर दस-दस हजार का जुर्माना ठोका। वहीं, इनमें से एक ऑयल मिल में स्टॉक ज्यादा मिलने पर करीब तीन हजार रुपये की मार्केट फीस व जुर्माना राशि अधिकारियों ने तय की। इसका भुगतान मिल मालिक ने कर दिया। वहीं, तीन अन्य प्रतिष्ठानों में भी इस टीम को हल्की-फुल्की ही गड़बड़ी मिली और इनका बिल कटवा दिया गया।
गौरतलब है कि मंगलवार सुबह रोहतक से आई सीएम फ्लाइंग ने चिड़िया रोड स्थित श्री कृष्णा ऑयल मिल व ओपी कॉटन मिल पर छापामारी की थी। इस दौरान टीम ने यहां के स्टॉक रजिस्टर व मिल में रखे स्टॉक की जांच भी की थी। इन दोनों मिलों में करीब दस घंटे तक टीम डटी रही और अंत में स्टॉक रजिस्टर में गड़बड़ी मिलने पर दोनों मिल संचालकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया। इतना ही नहीं श्री कृष्णा ऑयल मिल का स्टॉक टीम को 56 क्विंटल अधिक मिला। इस पर मार्केटिंग बोर्ड व सेल्स टैक्स टीम नेमिल मालिक से 1816 रुपये की मार्केट फीस व 908 रुपये जुर्माना फीस वसूली। इनके अलावा सीएम फ्लाइंग ने देर शाम कुंज इंडस्ट्रीज, लक्ष्मी ऑयल एवं जीनिंग मिल, मकड़ानिया ग्रुप ऑफ गम एंड केमिकल फैक्ट्री में भी छापमारी कर जांच की। मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि यहां भी नाममात्र की गड़बड़ी मिली जिनके बिल काटकर इन्हें दुरुस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन:
देर रात तक सीएम फ्लाइंग, मार्केटिंग बोर्ड व सेल्स टैक्स विभाग के कर्मचारियों ने पांच ऑयल मिलों व फैक्ट्रियों का रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान श्रीकृष्णा ऑयल मिल व ओपी कॉटन मिल का स्टॉक रजिस्टर अपडेट नहीं मिलने पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है जबकि श्री कृष्णा ऑयल मिल में स्टॉक 56 क्विंटल अधिक मिला है। बाकी तीन अन्य प्रतिष्ठानों में भी थोड़ी बहुत गड़बड़ी थी जिसे बिल काटकर दुरुस्त करवा दिया है।
रामकिशन, सुपरवाइजर, मार्केटिंग कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें