फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइडिल कालोनी में बने हर्बल पार्क का प्रगतिशील किसान ने किया उदघाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान ने किया हर्बल पार्क का उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। हरियाणा पावर जेनरेशन कारपोरेशन की ओर से हाइडिल कालोनी भूडकलां में बनाए गए हर्बल पार्क का उद्घाटन शुक्रवार को प्रगतिशील किसान धर्मवीर ने किया। इस दौरान साहित्यकार केएन कपूर और अधीक्षक अभियंता पीके वर्मा तथा पूर्व जिला उद्यान अधिकारी ईलम चंद सैनी ने हर्बल पार्क में पौधारोपण भी किया।
किसान धर्मवीर ने कहा कि हमें दोबारा से जड़ी-बूटियों की खेती की ओर लौटना होगा, तभी हम स्वस्थ रह सकते हैं। जिस तरह से पूरा पर्यावरण विषाक्त हो चुका है, उसको बचाने के लिए हमें पर्यावरण की ओर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि हाइडिल में हर्बल पार्क बनाने की यह योजना एक महत्वपूर्ण कदम है ऐसे हर्बल पार्क यदि हर जगह हो तो लोगों को जड़ी-बूटियों का ज्ञान होगा, और वह अपनी जरूरत के समय इसका उपयोग कर सकते
विज्ञापन

हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को भी हर्बल खेती की ओर कदम बढ़ाना चाहिए। इससे किसान को बहुत अधिक फायदा हो सकता है। यह एक खेती ही नहीं बहुत बड़ा व्यापार है जिसकी आने वाले समय में बड़ी डिमांड रहेगी। इसके लिए जरुरत है तो सिर्फ इसका ज्ञान लेने की।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को हाइडिल में बनाए गए हर्बल पार्क में लगी-जड़ी बूटियों का महत्व भी समझाया। हाइडिल प्रोजेक्ट के अधीक्षक अभियंता पीके वर्मा ने कहा कि यह निगम की ओर से एक ऐसा प्रयास है जिससे हर्बल खेती का प्रचार-प्रसार होगा। उन्होंने कहा कि उनके जिले में धर्मवीर जैसे किसान है जिन्होंने अपनी मेहनत के दम पर एक मुकाम हासिल किया, यदि वह इस प्रकार लोगों को जागरुक करते रहे तो वह दिन दूर नहीं जब हर्बल उत्पादों में उनके जिले का पूरे देश में नाम होगा। इस अवसर पर भाजपा के विस्तारक नरेंद्र डाबला, जेपी धीमान, महावीर गर्ग, विकास बंसल, अजय अंबर, विजेंद्र, दीपक श्रीवास्तव, नरेश कांबोज, सर्वत्र कल्याण संगठन के पदाधिकारी अजय शर्मा समेत थर्मल प्लांट के कई अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो-7,8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें