फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनबी से 20 लाख रुपये के पांच बंडल चोरी कर 11 साल का बच्चा और युवक फरार

विज्ञापन
11-year-old child and youth absconding after stealing five bundles of Rs 20 lakh from PNB
विज्ञापन
डीआरडीए के सामने स्थित पीएनबी से एक युवक और बच्चे ने 36 सेकंड में 20 लाख रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने एक बच्चे समेत युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बैंक के कैशियर सत्यवान ने बताया कि वह बीस लाख रुपये के 5 बंडल बनाकर कुछ समय के लिए साथ लगते केबिन में चला गया। जब वह वापस आया तो किसी दूसरे काम में लग गया। इसके बाद शाम को जब राशि का मिलान किया तो उसमें बीस लाख रुपये कम मिले।
इसके बाद बैंक के उच्च अधिकारियों को बताया। दोबारा से राशि का मिलान किया तो फिर कम मिली। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की तो 11 वर्षीय बच्चा, जोकि पहले से ही बैंक में बैठा था बीस लाख रुपये के पांचों बंडल को अपने थैले में डालकर ले गया। उसके साथ एक अन्य युवक भी था, जिसने मुंह पर मास्क लगाए हुए बैंक के बाहर खड़ा था। दोनों इस वारदात को अंजाम देते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। बाद में बच्चे ने इस राशि को दूसरे युवक को सौंप दिया और वहां से एक साथ फरार हो गए। बच्चे ने पूरी वारदात को 36 सेकंड में अंजाम दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि बैंक के कैशियर की तरफ से शिकायत मिली है कि बीस लाख रुपये बैंक से बच्चे और युवक ने चोरी की है। इस मामले की जांच के लिए बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक बच्चा और उसके साथ एक अन्य युवक चोरी की वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें