फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आईटीआई में 11 ट्रेड बंद, साइट पर नहीं मिल रहा विकल्प

विज्ञापन
06सीटीके55...सैनिक परिवार भवन आईटीआई भवन रोहतक। संवाद
विज्ञापन
रोहित डागर
विज्ञापन

रोहतक। सैनिक भवन में चल रही आईटीआई में अबकी बार विद्यार्थी 11 ट्रेड में दाखिल नहीं ले पाएंगे, क्योंकि साइट पर केवल पांच ही ट्रेड दिखाई दे रही हैं। पूछने पर संस्थान के प्राचार्य ने बताया कि विद्यार्थियों के लिए बैठने की जगह कम है, इसलिए मुख्यालय पत्र लिखकर केवल पांच ट्रेड में दाखिल करने के लिए कहा है।
शहर में लड़कों व लड़कियों के लिए सेक्टर-5 में आईटीआई भवन था, लेकिन 2021 में आईटीआई सैनिक भवन में शिफ्ट कर दी गई, क्योंकि वहां की बिल्डिंग कंडम हो गई थी। पिछले सत्र में संस्थान में 16 ट्रेड उपलब्ध थीं, लेकिन अब शुक्रवार से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया में पोर्टल पर केवल 5 ट्रेड के लिए ही विद्यार्थी आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

इन ट्रेड में कैटरिंग और हॉस्पिटैलिटी असिस्टेंट डुअल, कंप्यूटर ऑपरेटिंग व प्रोग्राम असिस्टेंट, फूड प्रोडक्शन सामान्य डुअल, स्वास्थ्य स्वच्छता निरीक्षक व फिजियोथेरेपी तकनीशियन शामिल हैं। पहले जहां संस्थान में 500 से अधिक विद्यार्थी इन 16 ट्रेड में दाखिला लेते थे, वहीं अब केवल 115 विद्यार्थी ही शेष 5 ट्रेड में प्रवेश ले पाएंगे।
विज्ञापन

सैनिक भवन स्थित बिल्डिंग में जगह कम होने के कारण मुख्यालय पत्र लिखकर 11 ट्रेड बंद करने की मांग की है, इसलिए साइट पर केवल पांच ट्रेड ही दिखाई जा रही हैं।
- राजपाल सिंधु, प्राचार्य आईटीआई रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें