फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 25 बसों में 1084 अभ्यर्थी सीईटी देने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) के लिए शनिवार देर रात बस स्टैंड से दो बजे ही बसें चलनीं शुरू हो गईं। सुबह पांच बजे तक 1084 अभ्यर्थी 25 बसों में सवार होकर परीक्षा देने के लिए पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत व हिसार के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

रोहतक से सबसे ज्यादा छात्र पंचकूला के लिए सीईटी का एग्जाम देने के लिए पहुंचे। इनके लिए चार बसें रोहतक डिपो, सांपला, महम व कलानौर से एक-एक बसें चलाई गई हैं। इनमें 325 छात्रों ने सफर किया। करनाल के लिए भी सात बसें चलानी पड़ीं। इन सात बसों में 285 छात्रों ने सफर किया। कुरूक्षेत्र के लिए रोहतक से तीन बसें चलाई गई और सांपला, महम व कलानौर से एक-एक बसें चलाई गई। इसमें 293 छात्रों ने सफर किया। सबसे कम पानीपत क लिए सिर्फ दो बसें ही चली, इसमें कुल 77 यात्रियों ने महम व सांपला से यात्रा की। वहीं हिसार के लिए गए 104 छात्रों के लिए तीन बसें चलानी पड़ीं। यहां से दो बस रोहतक से व एक बस महम से चलाई गई।
विज्ञापन


सोमवार को यह रहेगी व्यवस्था
सेंटर अभ्यर्थी बसें भेजी जाएगी


हिसार 272 06



करनाल 703 14



कुरुक्षेत्र 481 10



पंचकूला। 530 11



पानीपत 112 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें