संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में स्नातकोत्तर (पीजी) के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। कुल 1284 विद्यार्थियों में 1058 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। शुक्रवार को एमए भूगोल कुल 229 विद्यार्थियों में 180 उपस्थित रहे व 49 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
बीपीएड में 126 में 113 विद्यार्थी उपस्थित रहे व 13 अनुपस्थित रहे। एमपीएड में 123 में 115 विद्यार्थी उपस्थित रहे व 8 अनुपस्थित रहे। एमए संगीत की प्रवेश परीक्षा में 32 में 30 विद्यार्थी उपस्थित रहे। एमएससी स्टैटिक्स की प्रवेश परीक्षा में 55 में 47 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
संस्कृत में 53 में 45 उपस्थित रहे। अर्थशास्त्र में 126 में 93 विद्यार्थी उपस्थित रहे। शनिवार को एमए हिंदी, एमए अंग्रेजी, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एम फाॅर्मा की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
-
विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाया
एमडीयू में चल रहे पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम की प्रवेश परीक्षा के दौरान एसएफआई व एआईडीएसओ की ओर से विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क लगाया। एसएफआई के मोहित ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा देने आ रहे विद्यार्थियों की सहायता के लिए हर वर्ष सहायता कैंप लगाकर विद्यार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचाने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाते हैं।
छात्र नेता उमेश मौर्य ने कहा कि एआईडीएसओ के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में आ रही परेशानी का समाधान किया गया।