रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में स्नातकोत्तर (पीजी) के पांच पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 1405 विद्यार्थियों में से 1046 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। बुधवार को रसायन विज्ञान, पत्रकारिता व जनसंचार, गणित, भौतिकी विज्ञान और लाइफ साइंस की परीक्षा आयोजित की गई। रसायन विज्ञान में कुल 296 विद्यार्थियों में से 215 विद्यार्थी उपस्थित और 81 अनुपस्थित रहे। पत्रकारिता और जनसंचार में कुल 82 विद्यार्थियों में से 69 विद्यार्थी उपस्थित व 13 अनुपस्थित रहे। गणित में कुल 234 विद्यार्थियों में से 163 विद्यार्थी उपस्थित और 72 अनुपस्थित रहे। भौतिकी विज्ञान में कुल 182 विद्यार्थियों में से 132 विद्यार्थी उपस्थित और 50 अनुपस्थित रहे। लाइफ साइंस में कुल 611 विद्यार्थियों में से 467 विद्यार्थी उपस्थित और 144 अनुपस्थित रहे। वीरवार को एमए राजनीतिक विज्ञान, एलएलबी, एलएलएम और एमए इतिहास की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 18 जुलाई को एमए भूगोल, एमए संस्कृत, एमए योग विज्ञान और एमएससी स्टैटिक्स की प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।